बेवर बस डिपो
बेवर शायद एक मात्र ऐसी पंचायत है जिसके नाम की बसें दिल्ली एन सी आर में दिखाई पड़ जायेंगी।

प्रशासनिक विकास की सीढियों पर बेवर भले ही एक नगर पंचायत में आता हो पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की लिस्ट में अहम स्थान बनाये हुये है।

विशेष भौगोलिक लोकेशन के चलते बेवर को रोडवेज के बस डिपो के लिए चुना गया।

बेवर नेशनल हाइवे 91 व 34 के ऑग्ˈज़िलिअरि स्टाॅपेज पर स्थित है। यहाँ से चारों तरफ रास्ते कटते हैं, वास्तव में गहरे ग्रामीण अंचलों से जिलों की तरफ जाने का पड़ाव है बेवर बस डिपो।
NH 91का फुल रूट: दिल्ली - गाजियाबाद - दादरी - सिकंदराबाद - बुलंदशहर - खुर्जा - अमिया - अलीगढ़ - एटा - बेवर - छिबरामऊ - क़न्नौज़ - कानपुर।
नेशनल हाइवे 91 की कुल लम्बाई 405 किलोमीटर है।
234 का फुल रूट: (जो कि NH 34 का ब्रान्च रूट है।) क़न्नौज़ - बिधुना - इटावा - किशनजी - भोंगाव- बेवर।
इस रूट की लम्बाई 156 किलोमीटर है।

बेवर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के इटावा सेक्शन के बहुत पुराने डिपोज़ में से एक है और UPSRTC की वेबसाइट पर जिसकी स्पेलिंग Bevar के नाम से उल्लेखित है।
इन-फेक्ट गूगल पर Bewar सर्च करो तो राजस्थान का Beawar आ जाता है।
